वेबवार्ता. स्योहारा । नगर के एक मोहल्ले में स्थित एक मकान में रखी भारी मात्रा में पॉलीथिन की सूचना पर पहुंची पालिका टीम व पुलिस ने पॉलीथीन जब्त कर ते हुए जुर्माना वसूला। प्राप्त समाचार के अनुसार सूचना के आधार पर इओ एपी पांडे व उनकी टीम ने पुलिस के साथ मोहल्ला चन्चलपुरियाँन निवासी राजकुमार शर्मा के मकान में भारी मात्रा में पॉलीथिन बरामद करते जब्त कर ली। जानकारी देते हुए इओ एपी पांडे ने बताया की ये माल शुभम रस्तोगी, पुत्र मनोज रस्तोगी का था जिसको बरामद करते हुए 1 हज़ार का जुर्माना लगाया है व भविष्य में ये कारोबार नही करेगा ये लिखित में लिया गया है।