नगर पालिका अधिकारी ने छापा मारकर पॉलीथिन की जब्त 

वेबवार्ता. स्योहारा । नगर के एक मोहल्ले में स्थित एक मकान में रखी भारी मात्रा में पॉलीथिन की सूचना पर पहुंची पालिका टीम व पुलिस ने पॉलीथीन जब्त कर ते हुए जुर्माना वसूला। प्राप्त समाचार के अनुसार सूचना के आधार पर इओ एपी पांडे व उनकी टीम ने पुलिस के साथ  मोहल्ला चन्चलपुरियाँन निवासी राजकुमार शर्मा के मकान में भारी मात्रा में पॉलीथिन बरामद करते जब्त कर ली। जानकारी देते हुए इओ एपी पांडे ने बताया की ये माल शुभम रस्तोगी,  पुत्र मनोज रस्तोगी का था जिसको बरामद करते हुए 1 हज़ार का जुर्माना लगाया है व भविष्य में ये कारोबार नही करेगा ये लिखित में लिया गया है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم