प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों में खाली पड़े हैं उच्च पद

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। सरकार ने आज माना कि देश के कई प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों में अनेक उच्च पद खाली पड़े हैं। कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन मंत्रालय तथा प्रधामंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा जितेन्द्र सिंह ने गुरूवार को राज्यसभा में पूरक प्रश्नों के जवाब में माना कि देश के कई प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों में शीर्ष पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि इसके कई कारण हैं और उनमें से एक यह भी है कि इन पदों के लिए कई बार योग्य उम्मीदवार नहीं मिलते या बहुत कम उम्मीदवार मिलते हैं। उन्होंने कहा कि इस कमी को पूरा करने के लिए कई मामलों में शीर्ष पदों से सेवा निवृत होने वाले अधिकारियों और वैज्ञानिकों को सेवा विस्तार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की नौकरियों में रिक्त पदों को भरने के लिए निरंतर कदम उठाये जा रहे हैं। 


और रिक्त पदों का प्रतिशत वर्ष 2013-14 के 16.2 फीसदी से कम होकर वर्ष 2017-18 में 11.36 फीसदी रह गया है। विभिन्न विभागों में भरे जा रहे पदों की संख्या का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कुल रिक्त पदों के लगभग आधे पदों यानी 3 लाख 89 हजार को भरने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और यह जल्द पूरी हो जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी पदों को भरने के लिए 20 एजेन्सियां भर्ती का काम करती हैं और ये सभी कार्मिक मंत्रालय के नियंत्रण में नहीं है बल्कि मंत्रालय इनके साथ तालमेल के आधार पर काम करता है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से भी विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उन्होंने कहा कि दो या तीन साल तक खाली पड़े रहने के बाद जो पद निरस्त हो गये हैं सरकार उन्हें भी बहाल करने के कदम उठा रही है। 


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post