भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेस के दौरान प्रवक्ता पर फेंका गया जूता

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा के पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक व्यक्ति ने भाजपा नेताओं पर जूता फेंका। शुरूआती जांच में पता चला है कि जूता भेकने वाला इंसान कानपुर का रहले वाला है और इसका नाम शक्ति भार्गव बताया जा रहा है। इस संवाददाता सम्मेलन को जी वी एल नरसिम्हा राव संबोधित कर रहे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि यह संवाददाता सम्मेलन साध्वी प्रज्ञा को टिकट देने पर रखा गया था। फिलहाल जूता भेंकने वाले इंसान को पकड़ लिया गया है और उससे पुछताछ की जा रही है। इस संवाददाता सम्मेलन को जी वी एल नरसिम्हा राव के अलावा वरिष्ठ नेता भुपेंद्र यादव भी संबोधित करने वाले थे।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم