वेबवार्ता. लखनऊ। अखिलेश यादव ने कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट पहुंच कर नामांकन दाखिला किया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी और बसपा नेता सतीश मिश्रा भी मौजूद रहे। सपा समर्थकों ने फूलों के साथ उनका स्वागत किया। नामांकन करने से पहले अखिलेश ने रोड शो करके शक्ति प्रदर्शन भी किया था जिसमें समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। नामांकन करने जाने से पहले अखिलेश यादव पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बोले कि जनता जागरूक हो गई है।
इसलिए पहले और दूसरे चरण के चुनाव में वोटों की बारिश हो रही है। इसी तरह से वोटों की बारिश आगे भी होगी। यह बारिश समाजवादी धरती आजमगढ़ पर भी होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आजमगढ़ में सपा-बसपा द्वारा किए गए कामों के आधार पर गठबंधन जीतेगा। भाजपा को बताना पड़ेगा कि उन्होंने देश और प्रदेश में क्या काम कराया है? भाजपा को पांच सालों का नहीं बल्कि सात सालों का हिसाब देना होगा।