चुनाव आयोग ने मोदी की सेना वाले बयान पर नकवी को दी चेतावनी

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के नेता मुख्तार अब्बास नकवी को चेतावनी दी है कि वह भविष्य में रक्षा बलों के नाम पर कोई राजनीतिक बयानबाजी न दें। आयोग ने भारतीय जनता पार्टी को लिखे अपने पत्र में कहा कि रामपुर में तीन अप्रैल को दिए अपने संबोधन में उन्होंने रक्षा बलों का जिक्र कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उन्होंने रक्षा बलों के बारे में मोदी की सेना शब्द का प्रयोग किया था। आयोग ने कहा है कि अपने नौ मार्च के एक निर्देश में वह सभी राजनीतिक दलों और नेताओं को रक्षा बलों से जोड़कर किसी प्रकार की राजनीतिक बयानबाजी नहीं करने को कह चुका है। आयोग ने कहा कि उनके भाषण की वीडियो देखने के बाद यह साफ है कि उनका बयान आयोग के निर्देश के अनुरूप नहीं है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post