यू.ट्यूब पर वीडियो देखकर बच्चे को जन्म देने का प्रयास, मौत

वेबवार्ता. गोरखपुर। एक किराये के मकान में अकेली बच्चे को जन्म देने की कोशिश करते हुए 25 वर्षीय अविवाहिता की मौत हो गई। यह घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की है। बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती थी और वह फोन पर डिलीवरी का वीडियो देखकर अपने बच्चे को जन्म देने की कोशिश कर रही थी।



पुलिस ने सोमवार को बताया कि वह बहराइच की रहने वाली थी और पिछले चार साल से गोरखपुर में रह रही थी। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने बताया कि चार दिन पहले उसने बिलंदपुर इलाके में किराये पर एक कमरा लिया और रविवार को अन्य किरायेदारों ने उसके कमरे के दरवाजे से खून बहते देखा। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
आसपास के लोग वहां जमा हो गए और पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद पुलिस जब कमरे में दाखिल हुई तो महिला और उसके बच्चे को खून में लथपथ पाया। महिला का शव बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला गर्भपात नहीं कराना चाहती थी और इसी वजह से उसने बगैर किसी को बताए यू.ट्यूब पर वीडियो देखकर बच्चे को जन्म देने की कोशिश की।
कैंट पुलिस थाने के एसएचओ रवि राय ने बतायाए महिला की उम्र 25 साल थी और वह अविवाहित थी। वह अपने कमरे में अकेली बच्चे को जन्म देने की कोशिश में मर गई। वह चार दिन पहले ही किराये पर यहां रहने आई थी। हालांकि वह पिछले चार साल से गोरखपुर में रह रही थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। पुलिस के मुताबिक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है क्योंकि परिवार ने कोई शिकायत पत्र नहीं दिया और उन्होंने उस व्यक्ति के बारे में भी कुछ नहीं बताया जिससे वह गर्भवती हुई थी।


www.webvarta.com


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم