मजबूत, समृद्ध और प्रगतिशील बांग्लादेश भारत हित में: राष्ट्रपति

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बांग्लादेश के अगली पीढ़ी के नेताओं से कहा कि एक मजबूत, समृद्ध और प्रगतिशील बांग्लादेश भारत के मौलिक राष्ट्रीय हित में है। बांग्लादेश के युवा संसद सदस्यों और राजनीतिक नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।
भारत में प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कोविंद ने कहा कि वह बांग्लादेश के अगली पीढ़ी के नेताओं से मिलकर बहुत खुश हुए। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और बांग्लादेश समान चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी साझा आकांक्षाओं को हमें अपने संसाधनों और क्षमताओं का संयुक्त रूप से दोहन करने के लिए सर्वोत्तम तरीके खोजने चाहिए। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से नए तरीकों की सोच में महत्वाकांक्षी होने का आग्रह किया, जिसमें हमारी भागीदारी विकास को बढ़ावा देने और साझा समृद्धि बनाने में मदद कर सके।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post