गूगल ने वर्ल्ड वाइड वेब के 30 साल पूरे होने पर बनाया डूडल

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। गूगल ने मंगलवार को डूडल के जरिए वर्ल्ड वाइड वेब (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया।
अंग्रेजी वैज्ञानिक टिम बर्नर्स-ली ने 1989 में डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू का आविष्कार किया और 1990 में पहला वेब ब्राउजर लिखा था। स्विट्जरलैंड स्थित सर्न कंपनी में काम करने के दौरान बर्नर्स-ली ने डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू की मूल अवधारणाओं को एक प्रस्ताव में सामने रखा था जिसमें एचटीएमएल, यूआरएल और एचटीटीपी जैसे फंडामेंटल शामिल थे। सूचना प्रबंधन: एक प्रस्ताव शीर्षक वाले दस्तावेज में उन्होंने डॉक्यूमेंट्स को लिंक करने के लिए हाइपरटेक्स्ट के उपयोग की कल्पना की थी।
डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू जिसे आमतौर पर वेब के रूप में जाना जाता है, एक सूचना स्थान है जहां डॉक्यूमेंट्स और अन्य वेब रिसोर्सेज की पहचान यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर (यूआरएल) द्वारा की जाती है।
पहला वेब ब्राउजर वर्ष 1991 में जारी किया गया था, जिसे पहले शोध संस्थानों और फिर उसी साल इंटरनेट पर आम जनता के लिए शुरू कर दिया गया।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post