दिल्ली-मेरठ रोड बना जंजाल, 30 मिनट के रास्ता, लगे घंटों

संजय कुमार शर्मा. गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम से निजात मिलने का नाम नहीं ले रहा है। वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते दिल्ली मेरठ मार्ग पर सुबह से ही जाम लग गया। एक किलोमीटर तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जाम के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।



दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम से निजात मिलने का नाम नहीं ले रहा है। जाम के चलते राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह नौ बजे से सौंदा कट से जाम लगना शुरु हो गया। देखते ही देखते जाम ने विकराल धारण कर लिया। सौंदा कट से लेकर अम्बर सिनेमा तक वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही।
एक किलोमीटर लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर बारह बजे तक जाम लगा रहा। तीन घंटे से अधिक समय तक लगे जाम के चलते राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम से बचने के लिए राहगीरों ने सम्पर्क मार्गो का सहारा लिया एलेकिन कोई राहत नहीं मिली। सीओ मोदीनगर केपी मिश्रा ने बताया कि वाहनों के बढ़ते दबाब के चलते दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस की तत्परता के चलते जल्द ही जाम से हट गया। दोपहर बारह बजे तक ही हाईवे पर जाम लगा रहा।


NCR TODAY


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post