जिला निर्वाचन अधिकारी ने की स्वीप कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक

NCR TODAY. नई दिल्ली। लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2019 की प्रक्रिया को लोकतंत्र के महा पर्व के रूप में मनाने के लिए गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी मजिस्ट्रेट रितु माहेष्वरी ने जनपद में स्वीप के तहत जन जागरूकता लाने के उद्देष्य से स्वीप कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने के लिए सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिये।



डीएम ने गत निर्वाचन में कम मतदान प्रतिषत वाले चिन्हित 222 बूथों पर विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कराने हेतु स्वीप के प्रभारी अधिकारियों को निर्देषित किया ताकि जनपद के सभी मतदाताओं को लोक सभा निर्वाचन 11 अप्रैल 2019 के मतदान के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होने कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हेतु आर.डब्लू.ए. का सहयोग बेहद जरूरी है। आर.डब्लू.ए. व सिविल डिफैन्स के कार्यक्रमों में स्कूल कालेज के छात्र-छात्राओं को अवष्य सम्मिलित किया जाये।
जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाये ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरहरी क्षेत्रों में मतदान के प्रति जागरूकता की अत्यन्त आवष्यकता है। इसलिए स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन वृहद पैमाने पर नियमित रूप से किये जाये। उन्होने नुक्कड नाटक रैली, तथा चुनावी पाठ्षालाओ का व्यापक प्रचार प्रसार कराये जाने पर विषेश बल दिया। मॉल्स में बिल के साथ मतदान 11 अप्रैल के मतदान की स्टाम्प लगायी जाये। 9 मार्च तक स्वीप के सभी कार्यक्रम पूर्ण कर लिये जाये।
जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देषित किया कि निजि स्कूलों को भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का लक्ष्य प्रदान किया जाये। और 11 अपै्रल 2019 मतदान के उपरान्त सर्वोत्तम मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कराये जाने वाले निजि षिक्षण संस्थाओं को सम्मानित किया जायेगा।
जनपद के व्यस्ततम क्षेत्रों में कटाउट लगाये बडे-बडे वैलून लगाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करे। महिलाओं हेतु विषेश मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, बेसिक षिक्षाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, पंचायती राज अधिकारी, चीफ वार्डन सिविल डिफैन्स ललित जायसवाल व स्वंय सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि व स्वीप की संयोजक उपस्थित रहे।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post