संजय कुमार शर्मा. गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम से निजात मिलने का नाम नहीं ले रहा है। वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते दिल्ली मेरठ मार्ग पर सुबह से ही जाम लग गया। एक किलोमीटर तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जाम के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम से निजात मिलने का नाम नहीं ले रहा है। जाम के चलते राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह नौ बजे से सौंदा कट से जाम लगना शुरु हो गया। देखते ही देखते जाम ने विकराल धारण कर लिया। सौंदा कट से लेकर अम्बर सिनेमा तक वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही।
एक किलोमीटर लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर बारह बजे तक जाम लगा रहा। तीन घंटे से अधिक समय तक लगे जाम के चलते राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम से बचने के लिए राहगीरों ने सम्पर्क मार्गो का सहारा लिया एलेकिन कोई राहत नहीं मिली। सीओ मोदीनगर केपी मिश्रा ने बताया कि वाहनों के बढ़ते दबाब के चलते दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस की तत्परता के चलते जल्द ही जाम से हट गया। दोपहर बारह बजे तक ही हाईवे पर जाम लगा रहा।
NCR TODAY