युवक के खाते से 10 हजार रुपये निकले

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। शहर के थाना इंदिरापुरम इलाके के युवक के खाते से साइबर ठगों ने 10 हजार रुपए निकाल लिए। खाते से राशि निकले का संदेश िमलने पर युवक ने थाने में शिकायत की। फिलहाल पुिलस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिह के मुताबिक इंदिरापुरम के शक्तिखंड-तीन निवासी नितीश जालान के मुताबिक 14 फरवरी को उनके खाते से अचानक 10 हजार रुपये निकल गए। खाते से पैसे निकलने के दौरान डेबिट कार्ड उनकी जेब में था। उन्होंने किसी से अपने डेबिट कार्ड की कोई जानकारी भी किसी के साथ साझा नहीं की। लेिकन इसके बावजूद खाते से रुपये निकाल गए। इसके बाद पीिड़त ने पुिलस से मामले की शिकायत की। पुिलस ने शिकायत के आधार पीड़ित की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post