शेल्टर होम मामलाः साकेत कोर्ट में पेश किए गए सातों आरोपित

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले के सात आरोपितों को आज (शनिवार को) दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेश किया गया। आज मुजफ्फरपुर की जेल में बंद सातों आरोपितों को बिहार पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीिया। सातों आरोपितों को एडिशनल सेशंस जज सौरभ कुलश्रेष्ठ की कोर्ट में पेश किया गया। अब मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को होगी। 27 फरवरी को पटना की जेल में बंद आरोपितों को पेश किया जाएगा। शनिवार को जिन आरोपितों को साकेत कोर्ट में पेश किया गया, उनमें शाइस्ता प्रवीण ऊर्फ मधु, मोहम्मद साहिल ऊर्फ विक्की, मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर का चाचा रामानुज, बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष दिलीप वर्मा, शेल्टर होम के मैनेजर रामाशंकर सिंह, अश्विनी कुमार और कृष्णा कुमार राम शामिल हैं। आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साफ किया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक वो इस मामले की सुनवाई छह महीने में पूरी करेगी।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم