कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार की जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किये गये कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार की जमानत अर्जी पर सुनवाई शनिवार को दो मार्च तक के लिए स्थगित कर दी। विशेष न्यायाधीश संतोष स्नेही मान ने यह कहते हुए सुनवाई स्थगित कर दी कि शनिवार की सुनवाई इस मामले का गुण-दोष तय करने के लिए नहीं थी बल्कि इसलिए थी कि इन अर्जियों पर आदेश जारी किया जाए या नहीं क्योंकि यह मामला उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित है। अदालत ने यह कहते हुए मामले की अगली सुनवाई की तारीख दो मार्च तय की कि इस बीच उच्च न्यायालय अपना आदेश सुना देगा। कोर्ट ने 14 फरवरी को तलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post