चारा मामले में सजा काट रहे लालू यादव को सता रहा दांत का दर्द

वेबवार्ता. रांची। बहुचर्चित साढ़े नौ सौ करोड़ रुपये के चारा घोटाले के चार मामलों में चौदह वर्ष तक की जेल की सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव का चिकित्सकों ने शुक्रवार को स्थानीय रिम्स अस्पताल में छोटी सर्जरी कर खराब दांत निकाला। लालू के स्वास्थ्य की देख रेख कर रही चिकित्सकों की टीम के प्रमुख डा. उमेश प्रसाद ने बताया कि न्यायिक हिरासत में रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद पिछले कई दिनों से दांत के दर्द से परेशान थे। जांच में उनका एक दांत खराब पाया गया जिसे छोटी सर्जरी कर निकाल दिया गया। उन्होंने बताया कि दांत निकाले जाने के स्थान पर दो टांके लगाये गये हैं जिससे भोजन के टुकड़े घाव के स्थान पर एकत्रित न हो सके। डा. प्रसाद ने बताया कि अब लालू पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें दांत के दर्द से निजात मिल गयी है। लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के चार विभिन्न मामलों में सजा सुनाये जाने के बाद से यहां बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। स्वास्थ्य खराब होने से लालू इस समय रिम्स अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।
WEBVARTA.COM


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post