एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। प्रशासन ने साहिबाबाद स्थित नवीन सब्जी मंडी में 69 चबूतरों का आवंटन निरस्त कर दिया है। अब मंडी समिति द्वारा कई वर्ष पूर्व बनाई गई 60 दुकानों का आवंटन होगा।
इसके लिए प्रशासन ने 26 फरवरी की तिथि निर्धारित कर दी है। लंबे समय से प्रशासन इन दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन मांग रहा था लेकिन आवेदन प्राप्त नहीं हो रहे थे। इसके चलते प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट एवं मंडी समिति के सभापति यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि सब्जी मंडी में खाली पड़ी दुकानों में बी श्रेणी की 15 व सी श्रेणी की 45 दुकानें हैं। यह दुकानें पिछले कई वर्षों से खाली पड़ी हुई हैं। इन दुकानों की नीलामी के लिए 69 चबूतरों का आवंटन निरस्त किया गया है। इन दुकानों की ई-नीलामी की जाएगी और यह नीलामी 26 फरवरी को होगी। उन्होंने बताया कि नीलामी में हिस्सा लेने वालों को मंडी समिति में रजिस्ट्रेशन कराना होगा, इसके बाद दुकानों की नीलामी होगी।
सी श्रेणी की दुकान की कीमत 30 लाख रुपये व बी श्रेणी की दुकान की कीमत 60 लाख रुपये तय की गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मंडी समिति में करीब 350 लाइसेंस धारी हैं। लाइसेंस धारी ही नीलामी में हिस्सा ले सकेंगे।
गौरतलब है िक मंडी में कई दुकानदार गैरकानूनी तरीके से व्यवसाय करते है, िजन्हें अधिकािरयों का संरक्षण प्राप्त है। मंडी समिति के अधिकारी अवैध रूप से दुकान लगाने वालों से हजारों रुपए की वसूली करते है।