एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। अधिवक्ता परिषद उप्र की ओर से 16 फरवरी को न्यायालय परिसर में गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिवक्ता सामूहिक रूप से गुरुओं का वंदन-पूजन करेंगे। गुरु वंदन कार्यक्रम के लिए अधिवक्ताओं द्वारा पंजीयन कराया जा रहा है।
कार्यक्रम संयोजक अधिवक्ता विपिन त्यागी ने बताया कि परिषद आईएमसीटी के तत्वाधान में 16 फरवरी को न्यायालय परिसर में गुरु वंदन का अनूठा कार्यक्रम करेगा। इस दौरान राजीव गुप्ता, अरविंद शिशोदिया, वरुण त्यागी, सुमित अरोरा, मोहनीश जयंत आदि उपस्थित रहे।