राष्ट्रपति ने जाकिर हुसैन को 122वीं जयंती पर किया याद

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को शिक्षाविद् और भारत के तीसरे राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन को 122वीं जयंती पर याद किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यहां राष्ट्रपति भवन में जाकिर हुसैन के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि जाकिर हुसैन का जन्म 8 फरवरी, 1897 को हैदराबाद में हुआ था। वह 13 मई, 1967 से 3 मई, 1969 तक देश के तीसरे राष्ट्रपति के पद पर आसीन रहे। डॉ हुसैन का शिक्षा क्षेत्र के प्रति काफी लगाव रहाद्य महात्मा गांधी ने 1937 में उन्हेंु राष्ट्रीय शिक्षा आयोग का अध्यक्ष बनाया था। आगे चलकर जाकिर हुसैन ने उस बुनियादी शिक्षा के क्रमिक विकास को बढ़ावा दिया, जिसकी कल्पना गांधी ने की थी।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم