राष्ट्रीय महिला आयोग ने शत्रुघ्न सिन्हा को लगाई फटकार

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग(एनसीडब्ल्यू) ने मीटू अभियान पर टिप्पणी करने को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा को फटकार लगाई है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, मीटू कोई छोटी चीज नहीं है जिस पर मजाक किया जाए और पंचलाइन बनाई जाए। यह एक गंभीर विषय है। शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा मीटू पर की गई टिप्पणी निराशाजनक और घटिया है। उन्होंने सिन्हा को फटकार लगाते हुए आगे कहा कि मीटू आंदोलन ने महिलाओं में जो यौन उत्पीड़न पर, मौन रहने की जो संस्कृति व्याप्त थी, उसे खत्म किया है। रेखा शर्मा ने कहा कि इस मुद्दे पर व्यापक रूप से साक्ष्य उपलब्ध हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल शुरू हुए मीटू आंदोलन पर अभी हाल ही में एक कार्यक्रम में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था, मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि तमाम शरारतों के बावजूद मेरा नाम मीटू में नहीं जुड़ा। शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा था कि किसी भी पुरुष के पतन में एक महिला का भी योगदान होता है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post