नये केंद्रीय विश्वविद्यालय का कोई प्रस्ताव नहीं: डॉ. सत्यपाल सिंह

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। केंद्र सरकार के पास मौजूदा समय में देश में कोई भी नया केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। यह जानकारी केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में दी। सांसद संभाजी छत्रपति ने सरकार से पूछा था कि क्या देश में कुछ और केंद्रीय विश्वविद्यालयों को खोलने के संबंध में कोई निर्णय लिया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने इसके जवाब में बताया कि वर्तमान में देश में कोई भी नया केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। हालांकि, आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम-2014 में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में एक-एक केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय और एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की परिकल्पना की गई है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post