एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। भाजपा सांसद भोला सिंह ने शुक्रवार को कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनना चाहिए और जो लोग इसका पालन नहीं करें उनको सरकारी सुविधाएं नहीं दी जानी चाहिए। शून्यकाल के दौरान सिंह ने देश में तेजी से बढ़ती आबादी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार को जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग इसका पालन नहीं करें, उनकी सरकारी सुविधाएं रोक दी जानी चाहिए। शिवसेना के अरविंद सावंत ने वीर सावरकर को भारत रत्न की मांग करते हुए कहा कि हिंदुत्व वाली सरकार बनी तो हमें लगा कि इस बार उन्हें यह सर्वोच्च सम्मान दिया जाएगा, लेकिन अब तक यह नहीं किया गया।