चार गौ तस्कर गिरफ्तार, माल बरामद

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। दिल्ली सीमा के नजदीक थाना साहिबाबाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गोतस्करी व गोकशी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये लोगों के पास से एक कुंतल मांस, दो वाहन व दो गोवंश बरामद किये हैं। पुलिस ने बताया कि अर्थला पीर के पास से नंदग्राम निवासी आजाद व शहजाद को गिरफ्तार कर छोटा हाथी वाहन व दो गोवंश बरामद किये हैं। इससे अलग करण गेट के पास से हापुड़ देहात निवासी मुख्तार हुसैन व इकराम को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से पिकअप वाहन व उसमें लादकर ले जाया जा रहा एक कुंतल मांस बरामद किया गया है। बरामद मांस को जांच के लिए भेजा गया है। हालांिक मौके पर मौजूद लोगों का कहना है िक थाना पुिलस मास ले जा रहे लोगों से अवैध वसूली करने का प्रयास कर रही थी, न देने पर उनके खिलाफ कार्यवाही कह गई।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post