28 लाख की लूट में चार आरोपी गिरफ्तार

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के नाम पर 28 लाख रुपये लूटकर फरार होने वाले चार लोगों को साहिबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। ज्ञात हो कि दो फरवरी की रात्रि में नजफगढ़ दिल्ली स्थित धर्मपुरा निवासी ओमप्रकाश पुत्र घासीराम को राम नामक व्यक्ति ने साहिबाबाद क्षेत्र में बुलाकर प्रॉपर्टी का बयाना दिलाने की बात कहकर कार में बैठा लिया था और अपने साथियों के साथ मिलकर 28 लाख रुपये की नकदी लुटवा दी थी। ओमप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन की और फिर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लूटी गई नकदी बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपितों से वारदात के बारे में और भी पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार लुटेरों में बुलंदशहर निवासी अशोक पुत्र खजान सिंह, रोहित पुत्र रघुनाथ,हरीश पुत्र दिनेश व प्रवेंद्र पुत्र जयचंद शामिल हैं।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post