कोलकाता पहुंची सीबीआई की 10 सदस्यीय विशेष टीम

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। अरबों रुपये के चिटफंड घोटाला मामले में साक्ष्यों को मिटाने के आरोपित कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ के पहले शुक्रवार सुबह सीबीआई की 10 सदस्यीय विशेष टीम कोलकाता पहुंच गई है।
सुबह 9ः30 बजे के करीब यह टीम दमदम हवाई अड्डे पर उतरी जहां से सीधे सॉल्टलेक के सीजीओ काम्प्लेक्स स्थित सीबीआई दफ्तर में पहुंची है। उल्लेखनीय है कि सीबीआई के नवनियुक्त निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला के निर्देश पर देशभर से चुनिंदा 10 अधिकारियों की टीम गठित की गई थी जो अस्थायी तौर पर आगामी 20 फरवरी तक के लिए कोलकाता के आर्थिक अपराध शाखा की मदद करने के लिए पहुंचे हैं।



यह शाखा बंगाल में चिटफंड घोटाले की जांच कर रही है। सीबीआई सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस टीम में से कई लोग शिलॉन्ग जाएंगे जहां शनिवार को राजीव कुमार से पूछताछ होनी है। इसमें एक एसपी, तीन एएसपी, तीन डीएसपी और तीन इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हैं। कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को गुरुवार को ही सीबीआई की टीम ने नोटिस भेजा था। उन्हें शनिवार को शिलॉन्ग के सीबीआई दफ्तर में पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा गया है। उनसे पूछताछ करने वालों की टीम में सीबीआई के पूर्वी क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक पंकज श्रीवास्तव, एसपी पार्थ मुखर्जी, डीएसपी तथागत वर्धन और दिल्ली से पहुंची 10 सदस्यीय टीम में से कुछ अधिकारी शामिल होंगे। सीबीआई सूत्रों के हवाले से इस बात की पुष्टि की गई है कि राजीव कुमार से लगातार कई दिनों तक पूछताछ की जा सकती है क्योंकि राजीव कुमार से पूछताछ के ठीक दूसरे दिन कुणाल घोष को भी सीबीआई ने तलब किया है। उनसे रविवार को पूछताछ होनी है। उनसे पूछताछ के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर राजीव कुमार को दोबारा समन भेजा जा सकता है और उनसे दोबारा पूछताछ हो सकती है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post