पड़ोसी ने ही घर में कराई लूट, पांच काबू

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। शहरा के थाना विजयनगर इलाके में 7 फरवरी को घर में घुस महिला को बंधक बनाकर ज्वेलरी व कार लूटने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। सूचना के आधार पर प्रताप विहार से शनिवार सुबह पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस ने लूटी गई कार व ज्वेलरी बरामद कर ली है। घटना की साजिश पड़ोसी ने ही रची थी। गौर हो कि सात फरवरी की सुबह साढ़े 11 बजे विजयनगर के सेक्टर-9 में रहने वाले जीबी पंत अस्पताल के स्टोर कीपर छठी लाल सोनी के घर में घुसकर तीन बदमाशों ने उनकी पत्नी लोप मुद्रा को बंधक बना उनकी ज्वेलरी उतरवा ली थी और चाभी लेकर कार लूट ले गए थे। नगर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित विजयनगर निवासी राजकुमार उर्फ राजू व विकास उर्फ यश और गौतमबुद्धनगर निवासी दीपक, रोहित व मोनू उर्फ मोमी हैं। मामले में विजयनगर निवासी हिमांशु उर्फ चिराग फरार है।
जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। राजू और यश छठी लाल के पड़ोसी हैं और राजू का उनके घर आना-जाना है। छठी लाल कुछ दिनों में मकान खरीदने वाले हैं, जिसके बारे में उन्होंने राजू के घर वालों से जिक्र किया था। दसवीं तक पढ़े राजू को पता चला कि छठी लाल रजिस्ट्री के लिए पैसे लेकर आए हैं। राजू और यश ने हिमांशु के जरिए अन्य के साथ मिलकर लूट की प्ला¨नग बनाई। दीपक ने शादी के कार्ड का बहाना बनाया। मोनू ने तमंचा व एक एयरगन का बंदोबस्त किया। घटना के दिन राजू व यश नीचे खड़े रहे व अन्य लोग छठी लाल के घर पहुंचे। कार्ड पर नाम लिखने के लिए पेन मांगा। लोप मुद्रा जैसे ही कमरे में गईं, पीछे से तीनों आ गए और उन्हें गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया। आरोपितों ने 13 साल की बेटी को स्कूल से उठाने की धमकी देकर उनसे ज्वेलरी उतरवा ली और कार की चाभी लेकर फरार हो गए। इस दौरान उनकी एयरगन वहीं पर छूट गई थी।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم