एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस में भी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार को पार्टी के लोकसभा पर्यवेक्षक व प्रभारी ने प्रत्याशी के लिए संगठन के पदाधिकारियों की नब्ज टटोली। दावा पेश करने पहुंचे दर्जनभर से अधिक टिकट के दावेदारों ने आलाकमान तक अपनी बात रखने के लिए पर्यवेक्षक व लोकसभा प्रभारी को बायोडाटा सौंपा। कांग्रेस जिला कार्यालय पर शनिवार को गहमागहमी का माहौल था। आलम यह था कि दफ्तर और इसके बाहर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ थी। मौका था पार्टी पर्यवेक्षक सचिव राणा गोस्वामी व लोकसभा प्रभारी देवेंद्र कुमार का लोकसभा प्रत्याशी के लिए संगठन के लोगों से रूबरू होने का। कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे।
यही वजह थी कि एक के बाद एक अलग-अलग खड़े लोग पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी के साथ ही अपने-अपने प्रत्याशी का नाम लेकर ¨जदाबाद के नारे लगा रहे थे।