बसपा नेता के भाई की गोली मार कर हत्या

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। जिले की पुलिस भले ही बदमाशों पर लगाम लगाने के लाख दावे कर रही हो, लेकिन बेखौफ बदमाश एक के बाद एक वारदात को अंजाम देकर सभी दावों को खोखला साबित कर रहे है।
ऐसा ही एक मामला बुधवार सुबह लोनी थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां बसपा नेता के भाई को एक बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। आनन फानन में परिजनों लहूलुहान हालत में उसे पास ही के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे जीटीबी रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।


बसपा नेता विजयपाल पुत्र जगत सिंह परिवार के साथ लोनी में रहते है। विजयपाल के भाई वीरसिंह(42) मेडिकल की दुकान चलाते है। उनकी गिरी मार्केट लोनी में दुकान है। रोजाना की तरह आज सुबह करीब 9 बजे वह घर से अपनी दुकान पर आए थे।
जैसे ही वह अपनी दुकान खोलने लगे। इसी दौरान एक बाइक सवार दो बदमाश आए और वीरसिंह पर गोली बरसा दी। गोली लगते ही लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से आसानी से फरार हो गए।
वहीं गोली की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग वहां एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही परिजन भी तुरंत ही मौके पर पहुंचे उन्हें पास ही के अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से डाक्टरों ने जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाप्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
मृतक के परिजनों की तरफ से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिर्पोट दर्ज कर उचित कार्यवाही की जाएगी।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post