सरकार ने दिये पाक के साथ क्रिकेट पर प्रतिबंध के संकेत

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। सरकार ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के संकेत दिये हैं। विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को एक निजी टेलीविजन चैनल से कहा, आतंकवाद और क्रिकेट साथ-साथ नहीं चल सकता। श्री प्रसाद ने कहा, विचार तो करना पड़ेगा। ये पप्पियां, झप्पियां और क्रिकेट के छक्के के साथ आतंकवाद के शहीदों की लाशें आना कितने दिन चलेगा।
वह पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध की मांग संबंधी एक सवाल का जवाब दे रहे थे। कानून मंत्री ने कहा, हालांकि इस बारे में क्रिकेट प्रशासन को अंतिम फैसला लेना है और इसके लिए अंतरराष्ट्रीय प्रक्रिया मौजूद है। क्रिकेट के क्षेत्र में भी पाकिस्तान के बहिष्कार की मांग इस मायने में काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से विश्वकप प्रतियोगिता अगले कुछ महीनों में आयोजित होनी है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दस्ते पर आत्मघाती हमले की घटना के बाद भारत ने गत 15 फरवरी को पाकिस्तान से सर्वाधिक तरजीही देश (एमएफएन) का दर्जा वापस ले लिया था, साथ ही, पाकिस्तान से भारत भेजी जाने वाली सामग्रियों पर 200 फीसदी का आयात शुल्क भी लगा दिया था।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post