एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना के तहत मंगलवार को विकास भवन में महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके तहत बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लेकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए अपने हस्ताक्षर किए। इस अभियान को बड़ों से लेकर बच्चों ने भी अपना समर्थन दिया। डीपीओ विकास चंद्रा ने बताया कि 21 से 26 तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए सप्ताह मनाया जा रहा है। मंगलवार को विभिन्न विघालयों में जागरूकता कार्यक्रम होने थे, लेकिन बारिश के कारण ऐसा नहीं हो सका जो विद्यालय खुले थे, वहां पर कार्यक्रम हुआ है।