प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यार्थी सम्मानित

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। स्वामी विवेकानन्द सरस्वती विद्या मंदिर साहिबाबाद में बड़े हर्षोल्लास के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह सम्मान छात्राओं द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि के लिए दिया गया। प्रतियोगिता विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मेरठ प्रांत के प्रचार विभाग द्वारा आयोजित की गई थी। विद्या भारती द्वारा संचालित 327 विद्यालयों ने भाग लेकर डाक्यूमेट्री फिल्म बनाकर प्रतिभा का परिचय दिया। स्वामी विवेकानन्द सरस्वती विद्या मंदिर साहिबाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय को डिजिटल जगत में श्रेष्ठ मुकाम पर ले जाना है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post