बेटी बचाओ बेटी पढ़ाई कार्यक्रम एक सप्ताह चलेगा

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाई कार्यक्रम जनपद में एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी के अलावा बेसिक शिक्षा विभाग को भी कार्यक्रम में लगाया गया है।


मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह मनाए जाने का निर्णय शासन से लिया गया है। 23 जनवरी को चिकित्सा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग इस अवधि में जन्म लेने वाली बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाएगा। 24 जनवरी को शिक्षा विभाग महिला कल्याण विभाग चिकित्सा विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा जनपद स्तर पर स्कूल कॉलेजों में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाएगा। पुलिस विभाग जागरूक भी करेगा। 25 जनवरी को महिला कल्याण विभाग एवं चिकित्सा विभाग जनपद के प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन करेगा। 26 जनवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिक्षा विभाग एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा सप्ताह का समापन मोदीनगर में बनाएगा।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post