बोर्ड परीक्षाओ पर डीएम की बैठक आज

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। सेठ मुकुंद लाल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि यूपी बोर्ड की दसवीं व 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं सात फरवरी से दो मार्च तक चलेंगी। बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन व शांतीपूर्वक कराने के संबंध में गुरुवार को केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगी। इसके लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सेठ मुकुंद लाल इंटर कॉलेज में चार बजे तक पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post