400 छात्रों ने निकाली स्वस्थ भारत जागरूकता रैली

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद । कविनगर में गुरुवार को केडीबी स्कूल समेत अन्य स्कूलों के करीब 400 से अधिक छात्रों ने स्वस्थ भारत जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम का आयोजन लौहयात्रा के नाम से भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की ओर से किया गया था। जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य खाद्य सुरक्षा एवं जन जागरूकता का प्रसार करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री अतुल गर्ग, उपायुक्त खाद्य विभाग अशोक कुमार शर्मा और उपजिलाधिकारी हिमांशु गौतम रहे। स्वस्थ भारत जागरूकता रैली में केडीबी स्कूल के छात्रों ने उचित व संतुलित भोजन करने, खाद्य पदार्थों को बरबाद न करने की शपथ ली। इस दौरान खाद्य विभाग के अधिकारियों न विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्रियों की जांच की। इस अवसर पर केडीबी स्कूल की निदेशिका विमला सैनी, प्रधानाचार्या निवेदिता राणा, उप प्रधानाचार्या नम्रता दुबे और अन्य शिक्षक मौजूद रहे।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post