50 हजार से अधिक के 70 बकायेदारों के कनेक्शन काटे

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। मीजल्स और रुबेला जैसी खतरनाक बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे एमआर टीकाकरण अभियान के तहत जिले में अब तक कुल 91.61 फीसदी बच्चों को यह टीका लग चुका है। अब जिला अपने द्वारा तय किए 13 लाख बच्चों के लक्ष्य को पाने से कुछ ही दूर है। यह खुलासा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में हुआ है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर में 26 नवंबर से अब तक 102.11 फीसदी बच्चों को यह टीका लग चुका है। पूरे प्रदेश में गोरखपुर पहले स्थान पर है।
वहीं श्रावस्ती की बात करें तो यह जिला 102.06 बच्चों को यह टीका लगाया जा चुका है। इसके अलावा देवरिया में 101.42 और बस्ती में 101.02 प्रतिशत बच्चों को इस बीमारी के होने से बचाने के लिए इस टीके को लगाया जा चुका है। यही नहीं कौशांबी और गाजीपुर भी गाजियाबाद से फिलहाल आगे ही चल रहे हैं। इन जिलों के अलावा वेस्ट यूपी के जिलों पर नजर डालें तो एमआर टीकाकरण अभियान के तहत अपने लक्ष्य को पाने में गाजियाबाद से आगे चल रहे जिलों में गौतमबुद्धनगर, बागपत, मेरठ और मुजफ्फरनगर हैं। ऐसे में गाजियाबाद दिल्ली-एनसीआर का मुख्य हिस्सा होने के बावजूद अभी इन जिलों से बेहद पीछे हैं।


जिले के सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि यहां पर 13 लाख बच्चों को एमआर टीका लगाने के लिए चुना गया था। यह अभियान यहां पर 26 नवंबर से चल रहा है। इसकी अंतिम तारीख 31 दिसंबर थी। अब तक कुल 91.61 फीसदी बच्चों को यह टीका लगाया जा चुका है। हालांकि जो टीम एमआर अभियान में अभी काम कर रही हैं, उसे निर्देश दिया जा चुका है कि वो काम करें और पूरे लक्ष्य को हासिल करें। फरवरी तक सौ फीसदी बच्चों को यह टीका लग जाएगा।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post