प्राथमिक स्कूल परिसर में कूड़े का ढेर

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। पप्पू कॉलोनी स्थित प्राथमिक स्कूल के अंदर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। गंदगी के बीच बच्चे पढ़ाई करते हैं। लोगों ने स्कूल परिसर में सफाई के लिए अधिकारियों से कई बार शिकायत की, मगर अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया। स्थानीय निवासी पीयूष ने बताया कि पप्पू कॉलोनी के स्कूल की चारदीवारी छोटी होने के कारण अक्सर लोग कूड़ा डाल देते हैं। इससे स्कूल परिसर के पीछे दीवार के किनारे कूड़े का ढेर लगना शुरू हो गया है। मंगलवार को बारिश होने के बाद वहां पर बच्चों को काफी बदबू झेलनी पड़ रही है। कई कक्षाओं की दीवार भी जर्जर है। स्कूल में 300 से जयादा बच्चे पढ़ते हैं। इस संबंध में कॉलोनी के लोगों ने कई बार नगरायुक्त और जोनल प्रभारी को शिकायत देकर सफाई की मांग की। इसके बाद वहां पर डस्टबिन तो रखवा दिया गया, लेकिन लोगों में जागरूकता नहीं होने की वजह से इसका फायदा नहीं मिल रहा है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post