शेरकोट में राष्ट्रवादी मुस्लिम मंच ने पश्चिम इकाई का गठन

वेबवार्ता. शेरकोट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रवादी मुस्लिम मंच ने पश्चिम इकाई का गठन   किया है। संगठन का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक मुस्लिम  समाज में इन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जन चेतना फैलाना हैं।  इसी क्रम में आज शेरकोट नगर में   नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी सलीम अहमद उर्फ़ बसीक अल्वी  के निवास पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमे लखनऊ से शिरकत करने आये राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी मुस्लिम मंच सुहेल हैदर ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में राष्टवादी मुस्लिम मंच का विस्तार हेतु पश्चिम प्रदेश प्रभारी का पद मोहम्मद इसरार अल्वी, पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष वसीक अल्वी, संघटन मंत्री मोहम्मद अजीम, पश्चिम प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अकील, राम सेहेवाला, नूरुलहक़ नेहटौर, जिलाध्यक्ष बिजनौर मोहम्मद शाकिर को  व हरियाणा से उपाध्यक्ष के पद पर मोहम्मद नसीम अल्वी को मनोनीत किया। प्रदेश अध्यक्ष बसीक अल्वी ने बताया की राष्ट्र वादी मुस्लिम मंच ने मुझे ये पद देकर गौरन्वित किया हैं। इस मीटिंग में शाकिर अल्वी, रफाकत हुसैन, विशाल, एहतेशाम  अल्वी, ज़हीर अल्वी आदि सैकड़ो  लोगो ने भाग लिया।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم