पुलवामा मुठभेड़ चार आतंकवादी ढेर, सेना के तीन जवान घायल

वेबवार्ता. श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर हो गए वहीं सेना के तीन जवान और एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के लासीपोरा इलाके में घेराबंदी कर तालाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया। प्रवक्ता ने बताया कि सेना ने इसका मुंह तोड़ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान चार आतंकवादी मारे गए और उनके शव मौके से बरामद कर लिए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वे किस संगठन के थे इसका भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में सेना के तीन जवान और एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर है। प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से गोला-बारूद सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم