देवबंद के वरिष्ठ उस्ताद का निधन

एनसीआर टुडे. सहारपुर। उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद स्थित इस्लामिक शिक्षा केंद्र दारूल उलूम के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना जमील सिकरोढवी का लम्बी बीमारी के बाद रविवार देर रात निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे। मौलाना जमील लम्बे समय से दारूल उलूम देवबंद मे बतौर शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे पिछले काफी समय से बीमार थे ओर उन्हे उपचार के लिये दिल्ली के अस्पताल मे भर्ती किया गया था जहां रविवार शाम उन्होंने अन्तिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। देवबंद दारूल उलूम के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी सहित देवबंद की विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक ओर शैक्षिक संस्थाओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post