माकपा का भाजपा पर त्रिपुरा में 11 अप्रैल के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप

वेबवार्ता. अगरतला। माकपा ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि पश्चिम त्रिपुरा लोकसभा सीट पर 11 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान में उसने बेहद गड़बड़ी फैलायी है। माकपा का आरोप है कि ऐसा उसने इसलिए किया क्योंकि वह जानती है कि लोग राज्य में हुए विकास कार्यों से खुश नहीं हैं। इस आरोप से इंकार करते हुए भाजपा ने कहा कि राज्य की सत्ता में 25 साल तक काबिज रहने के लिए माकपा कई अनुचित गतिविधियों में शामिल रही है। यहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए माकपा के राज्य सचिव गौतम दास ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से राज्य में विकास कार्य लगभग रुक सा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में जनाधार घटने का अनुमान होने के बाद पहले चरण के चुनाव में उसके द्वारा फैलायी गयी गड़बड़ी उसकी हताशा को दिखाती है। पिछले साल विधानसभा चुनावों में लोगों से किए वादे को पूरा करने में भाजपा असफल रही है और उसने राज्य के लोगों को धोखा दिया है। अब राज्य में पूर्वी त्रिपुरा लोकसभा सीट पर 23 अप्रैल को मतदान होना है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم