सज्जन कुमार के खिलाफ गवाह ने दर्ज कराए बयान

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। वर्ष 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए सिख-विरोधी दंगों के एक मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही है, क्योंकि इसी से जुड़े सुल्तानपुरी घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने अदालत में बयान दर्ज कराया है कि पूर्व कांग्रेसी नेता भीड़ की अगुवाई कर रहे थे और उसे भड़का रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी जोगिंदर सिंह ने सिख विरोधी दंगों से जुड़ी सुल्तानपुरी की एक घटना के संदर्भ में जिला जज पूनम बाम्बा की अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने अपने बयान में कहा, जब मैं प्राथिमकी दर्ज कराने गया था, तब पुलिस ने सज्जन कुमार का नाम शिकायत में रखने से मना कर दिया था। सिंह ने आगे बताया कि सज्जन कुमार भीड़ की अगुवाई कर रहे थे और उसे उकसाने थे।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post