एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। दिल्ली सीमा के वजदीक खोड़ाइ लाके की प्रेम विहार कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी और लाखों कीमत की ज्वैलरी चोरी कर ली। नोएडा की एक प्राईवेट कंपनी में काम करने वाले संतोष दुबे खोड़ा की प्रेम विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं।
छह मार्च को वह परिवार के साथ अपने गांव गए थे। सोमवार रात वह वापस अपने घर पहुंचे, तो मकान का ताला टूटा था। अंदर का नजारा देखकर वह दंग रह गए। घर का सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। चोर घर में रखे 21 हजार रुपये, करीब दो लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी और तीन मोबाइल चोरी कर कर ले गए थे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मुआयना कर लौट गई। थाना प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
घटना पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो पता चला की चोरों ने छह मार्च की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पांच दिन के भीतर किसी को चोरी की जानकारी नहीं लग सकी। पुलिस फुटेज को कब्जे में लेकर चोरों की तलाश में जुटी है।