चुनाव आयोग से मिले मोदी बायोपिक के निर्माता और अभिनेता

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायोपिक के निर्माता संदीप सिंह गुरुवार को चुनाव आयोग पहुंचे। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री पर बनी बायोपिक आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। चुनाव आयोग ने आम चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायोपिक के निर्माताओं से विपक्ष द्वारा फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाए जाने की मांग पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा था। इसी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का किरदार निभाने वाले अभिनेता विवेक ओबेरॉय और फिल्म निर्माता आज अपना रुख स्पष्ट करने के लिए दिल्ली स्थित आयोग कार्यालय पहुंचे थे। मुलाकात के बाद ओबेरॉय के वकील हितेश जैन ने कहा कि हमने चुनाव आयोग के नोटिस पर अपना विस्तृत ब्योरा सौंपा है। हमने अपने जवाब में कहा है कि फिल्म किसी भी तरह से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करती है। यह फिल्म पांच अप्रैल को रिलीज होनी है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم