वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, दो महीने में तीसरी घटना

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। वंदे भारत एक्सप्रेस पर बुधवार को एक पत्थर फेंका गया जिससे इसकी खिड़की के शीशे टूट गए। भारत की सबसे तेज रेलगाड़ी के साथ दो महीने में ऐसी तीसरी घटना हुई है। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रेलगाड़ी टुंडला स्टेशन पार कर रही थी तभी यह घटना घटी। इस सेमी हाई स्पीड रेलगाड़ी का संचालन 17 फरवरी से शुरू हुआ है। इससे पहले दिल्ली और आगरा के बीच पिछले वर्ष दिसम्बर में ट्रायल रन के दौरान भी रेलगाड़ी पर पत्थर फेंके गए थे। उस महीने में इस तरह की एक और घटना हुई थी। पथराव की पहली घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने उन इलाकों में अभियान की शुरुआत की थी जहां रेलगाड़ी पर पत्थर फेंके गए थे।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post