28 को प्रधानमंत्री के बूथस्तर पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों, स्वयंसेवकों से मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान के तहत नरेन्द्र मोदी एप पर संवाद करेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि 28 फरवरी को प्रधानमंत्री देशभर के करीब नौ लाख बूथस्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के लिये लोगों से उनके विचार एवं सुझाव मांगे हैं। इस बारे में सुझाव एवं विचार नरेन्द्र मोदी एप के माध्यम से भेजे जा सकते हैं। नरेन्द्र मोदी एप के माध्यम से आयोजित होने वाले इस संवाद कार्यक्रम के लिये मंडल स्तर पर स्क्रीन और टेलीविजन लगाये जायेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे आयोजित किया जायेगा। लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में संभावित है और ऐसे में भाजपा को लगता है कि प्रधानमंत्री के संवाद के माध्यम से बूथ स्तर पर पार्टी कैडर में ऊर्जा का संचार हो सकेगा।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post