तहरीक-उल-मुजाहिद्दीन आतंकवादी संगठन घोषित

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। सरकार ने जम्मू-कश्मीर में सक्रिय तहरीक-उल-मुजाहिद्दीन नामक समूह को एक आतंकवादी संगठन घोषित किया है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मंगलवार को यहां जारी एक अधिसूचना के मुताबिक तहरीक-उल-मुजाहिद्दीन ने ग्रेनेड हमलों, हथियार छीनने की घटनाओं, हिजबुल मुजाहिद्दीन (एचएम), लश्कर-ए-तैय्यबा (एलईटी) जैसे अन्य आतंकवादी संगठनों को हाल ही में वित्तीय एवं संभार तंत्र संबंधी सहायता प्रदान करके उनका समर्थन करने जैसी विध्वंसकारी गतिविधियों के अलावा कई आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया है। तहरीक-उल-मुजाहिद्दीन आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है तथा आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने के लिए कश्मीरी युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उनकी भर्ती करने में जुटा हुआ है। गौरतलब है कि तहरीक-उल-मुजाहिद्दीन वर्ष 1990 में अस्तित्व में आया था।
जिसका उद्देश्य कश्मीर की आजादी है और यह आतंकवादी गतिविधियों के माध्यम से इस उद्देश्य की प्राप्ति में लगा हुआ है। गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार तहरीक-उल-मुजाहिद्दीन को विदेश से वित्तीय सहायता भी मिल रही है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post