एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। नगर निगम ने वसुंधरा जोन के 50 हजार रुपये से अधिक के 521 बकायेदारों को डिमांड नोटिस भेजी है। 15 दिनों में बकाया जमा करने को कहा है। बकाया जमा न करने पर बड़े बकायेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जोनल प्रभारी सुनील राय ने बताया कि संपत्ति कर वसूली का इस साल का लक्ष्य 64 करोड़ 74 लाख तीन हजार 872 रुपये है। नगर निगम संपत्ति कर वसूल रहा है। बड़े बकायेदारों को डिमांड नोटिस भेजी जा रही है। दो दिनों में 521 बकायेदारों को नोटिस भेजी गई है। वैशाली 102, वसुंधरा 94, सूर्य नगर 76, कौशांबी 87, इंदिरापुरम 60 व साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र-चार में 97 बकायेदारों को डिमांड नोटिस भेजी गई है। सभी 50 हजार रुपये से अधिक के बकायेदार हैं। बकायेदारों को 15 दिनों में बकाया जमा करने को कहा गया है। उसके बाद बकाया जमा न करने वालों का खाता सीज, जल व सीवर का कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।