शोरूम कर्मचारी का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। थाना इंदिरापुरम इलाके के कमर्शियल कंपलेक्स शिप्रा प्लाजा में स्थित एक कपड़े के शोरूम पर काम करने वाला कर्मचारी की लाश शोरूम में ही अंदर की तरफ शटर के पाइप से लटकी मिली।
उधर मृतक के परिवार वालों का आरोप है। कि उसकी हत्या कर उसे लटकाया गया है। आश्चर्य की बात यह है कि मृतक के घर पर जाकर शोरूम के मालिक द्वारा उसके परिजनों से कहा गया। कि उनके लड़के ने उनके शोरूम में करीब 50000 रुपए की चोरी को अंजाम दिया है। और वह अभी शोरूम के अंदर ही बंद है।



जैसे ही मृतक के चाचा शोरूम के मालिक के साथ दुकान पर पहुंचे तो युवक की लाश अंदर की तरफ सटा के पाइप से लटकी मिली। और मृतक के शरीर पर काफी चोट के भी निशान पाए गए। इतना ही नहीं मृतक के मोबाइल को खंगाला गया तो उसी के मोबाइल में एक वीडियो भी मिली। जिस वीडियो को देखकर लगता है कि मौत से पहले ही उस युवक की वीडियो बनाई गई थी। जिससे जबरन यह कबूल करवाया जा रहा है कि उसी ने उनके शोरूम में 50000 रुपए की चोरी की है। बहरहाल इस पूरी वीडियो के बाद से परिजनों द्वारा जमकर हंगामा किया जा रहा है।
इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच में जुट गई है। उधर परिजन शोरूम के मालिकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय नरेंद्र पुत्र दरियाव सिंह अपने माता पिता के साथ थाना विजय नगर इलाके की बेहरामपुर बौद्ध विहार ने पिछले काफी समय से रह रहा था। नरेंद्र के पिता मजदूरी का कार्य करते हैं। और मूल रूप से नगला कटीला जिला कासगंज के रहने वाले हैं।और नरेंद्र अपने माता पिता की इकलौती संतान थी। नरेंद्र करीब डेढ़ साल से इंदिरापुरम इलाके में स्थित कमर्शियल कंपलेक्स शिप्रा प्लाजा में स्थित एक कपड़े के शोरूम पर नौकरी करता था। मृतक के चचेरे भाई शिव प्रताप सिंह ने इस पूरे मामले में विस्तार से बताया कि नरेंद्र को पिछले कई महीने से वेतन नहीं दिया गया था।
जिसके बाद नरेंद्र ने वहां नौकरी छोड़ दी थी और गुरुवार को सुबह करीब 10ः00 बजे वह शोरूम पर पहुंचे। और मालिक से अपना वेतन मांगा तो नरेंद्र के साथ जमकर मारपीट ही नहीं की गई। बल्कि उससे जबरन यह भी कबूल कराया गया। कि उसी ने उनकी दुकान में करीब 50000 रुपए की चोरी की है। शिव प्रताप ने बताया कि नरेंद्र की पिटाई करने के बाद शोरूम के मालिक अर्पित अग्रवाल और उसके चाचा नरेंद्र को शोरूम के अंदर ही बंद करने के बाद उनके घर पहुंच गए।
उन्हें सूचना दी कि उनके बेटे ने उनके शोरूम में 50000 रुपए की चोरी की है। और अभी वह शोरूम के अंदर ही मौजूद है। सूचना के आधार पर मृतक के चाचा उनके साथ शोरूम पर पहुंचे तो नरेंद्र की स्थिति देखकर उनके पैरों की जमीन खिसक गई। दरअसल नरेंद्र मृतक अवस्था में दुकान के अंदर की तरफ शटर के पाइप से झूलता हुआ मिला। जिसके बाद अर्पित अग्रवाल द्वारा कहा गया। कि उसने खुद ही सुसाइड कर लिया है।
आनन फानन में मृतक नरेंद्र के अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। और स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर मृतक के परिजनों द्वारा मृतक के मोबाइल को भी खंगाला गया। जिसमें एक ऐसी वीडियो मिली है। जिसे देखकर आप भी सोचने को मजबूर होंगे क्योंकि उस वीडियो में नरेंद्र हाथ जोड़कर खड़ा हुआ है। और रहम की भीख मांग रहा है। लेकिन शोरूम के मालिक द्वारा उस पर तनिक भी रहम नहीं आता। और जबरन यह भी कबूल करवाया जा रहा है कि उसी ने उनके शोरूम में चोरी की है। बहरहाल इस वीडियो के आने के बाद से मृतक के परिजन और उसके पड़ोसियों द्वारा पोस्टमार्टम हाउस पर जमकर हंगामा किया गया।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم