राजनाथ से मिले अमेरिका, पाकिस्तान में भारतीय मिशन प्रमुख

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में पुलवामा हमले के बाद उपजे हालातों के बीच अमेरिका और पाकिस्तान में तैनात भारतीय मिशन प्रमुखों ने बुधवार को यहां गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय में अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्द्धन श्रृंगला और इसके बाद पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने गृह मंत्री से भेंट की। बताया गया है कि इन बैठकों में आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए सोचे जा रहे उपायों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। ये मुलाकातें ऐसे समय हुईं जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सऊदी अरब के शाहजादे मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर बैठक चल रही थी और उसमें आतंकवाद के खिलाफ जंग को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم