एनआईए ने पुलवामा आतंकी हमले में मामला फिर से दर्ज किया

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले की जांच के लिए बुधवार को मामला फिर से दर्ज किया। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। एनआईए दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के उस क्षेत्र से विस्फोटक के नमूने और साक्ष्य एकत्रित कर चुकी है जहां पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक सामग्री से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों को लेकर जा रही बस में टक्कर मार दी थी। एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि एजेंसी ने मामला फिर से दर्ज किया है और इस मामले की जांच के लिए एक जांच दल गठित किया गया है। यह एजेंसी देश में आतंकी हमलों की जांच का जिम्मा संभालती है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post